फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत की गली से क्या सदा दुर्गंध आती है...

Sun, 20 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धि विनायक समिति के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव में शनिवार की रात हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने ओज, श्रृंगार, वीर व भक्ति रस की कविताएं सुना वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


संडीला से आए हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने लोगों को खूब गुदगुदाया। उन्नाव से आए अभय सिंह ने भ्रष्ट राजनीति पर प्रहार करते हुए पंक्तियां पेश कीं, सियासत की गली से क्या सदा दुर्गंध आती है। कवि मुकुल ने देश में घट रही लड़कियों की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए पढ़ा, बेटियां भगवान का रूप होती है, जिस घर में जन्म लेती है उस घर में खुशियों के पर लगा देती।

इस मौके पर कवयित्री प्रियंका शुक्ला ने इनायत हो खुदा की तो तुम्हें दिल में बसा लू मैं पेश किया। इस मौके पर कवि केडी शर्मा हाहाकारी, अखिलेश मिश्रा, चेयरमैन मीना विश्वकर्मा, गोल्डी विश्वकर्मा, जगदीश गुप्ता, डा. अनिल, सुनील सोनी, सत्यम गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें