फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी चलने से पारा लुढ़का, मिली थोड़ी राहत

विज्ञापन
सिनेमा रोड पर धूप में छाता लगाकर जातीं युवतियां। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पिछले कई दिनों से लगातार गर्म मौसम की मार झेल रहे लोगों को बुुधवार रात आंधी के बाद राहत महसूस हुई। आंधी के बाद देर तक चलीं तेज हवाओं के बाद पारा लुढ़कता नजर आया। गुरुवार को भी पारा करीब चार डिग्री तक लुढ़का।
विज्ञापन

इस सीजन में पारा अभी तक 44 डिग्री तक अपनी पहुंच बना कर लोगों को चिपचिपाती गर्मी का एहसास करा चुका है। पिछले कुछ दिनों से पारा लगातार 40 से 44 डिग्री के आसपास अटका हुआ है जिससे लोगों को तपिश का सामना करना पड़ रहा हे। तेज तपिश के कारण दोपहर बाद सड़कों पर जहां सन्नाटा रहने लगा था वहीं धूप से बचाव के लिए लोग गमछा या छाते का प्रयोग कर ही निकल पा रहे थे। बुधवार रात आठ किलोमीटर रफ्तार से आई आंधी ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत पहुंचाई। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश के आसार शनिवार को बने हुए हैं। बुधवार रात तक में आंधी खूब चली। इसके बाद काफी देर तक तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। जिसका फर्क गुरुवार की दोपहर को भी देखने को मिला। पारा बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को करीब चार डिग्री तक नीचे रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, बुधवार को तापमान अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें