फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मिनटों की बारिश ने और बढ़ाई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सूरज व बदली के बीच शुक्रवार को दिनभर लुकाछिपी जारी रही। दोपहर बाद कुछ मिनटों के लिए सिर्फ दो मिलीमीटर बारिश हुई जिससे राहत तो नहीं मिली पर उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह राहत भरी रही। बदली छाई रही तो हवाओं का रुख भी थोड़ा नरम रहा। धूप निकलते ही सूरज व बदली के बीच लुकाछिपी शुरू हो गई जो दोपहर बाद तक जारी रही। इस दौरान पारा गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को एक डिग्री और ऊपर आ गया। इधर, शहर में भी तपिश व उमस के बाद दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा छा गया। दोपहर बाद चंद मिनटों के लिए हल्की बारिश हुई पर वह राहत देने के लिए नाकाफी रही। बारिश ने उमस को और बढ़ावा दे दिया। इधर, मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि दोपहर बाद बारिश सिर्फ दो मिलीमीटर हुई। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी कुछ देर बदली छाए रहने की संभावना है लेकिन पारा शुक्रवार की अपेक्षा कुछ बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि झमाझम बारिश के लिए जिलेवासियों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें