हरदोई। सूरज चमकने के साथ सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई। जहां रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री था, वहीं सोमवार को 32 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है।
रविवार को पूरे दिन बदली रहने से तापमान में बहुत अधिक इजाफा नहीं हुआ, लेकिन सोमवार को सुबह से ही सूरज ऐसा चमका कि तापमान लगातार बढ़ता दिखाई दिया। दोपहर को मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया। तापमान की बढ़ोतरी और उमस से लोग बेहाल दिखे।