फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम कड़क, अभ्ाी और बढ़ेगी ठंड

Sat, 10 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के तेवर काफी कड़क है और लगातार कोहरा पड़ रहा, जिससे अगले दिनों में ठंड के बढ़ने के साथ ही तापमान में अभी और गिरावट आएगी। आज का अधिकतम तापमान 18.0 तथा न्यूनतम 7.0 डिग्री रहा। शाम होते ही बढ़ रही गलन एवं कोहरे के कारण स्याह सर्द हो चुकी रातों एवं कोहरे के आगोश में रहने वाली सुबह के दौरान होने वाली कड़ाके की ठंड से लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी देर सुबह तक कोहरा छाए रहा और उसके बाद दिन भर बदली रही, जिससे धूप नहीं मिल सकी और सर्दी से लोग कांपते रहे। बीते दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे से तापमान गिरने के साथ ही ठंड बढ़ रही है। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

बताया कि सुबह देर तक घना कोहरा छाए रहने से सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ने के साथ ही बागवानी एवं मौसमी फसलों पर पड़ रहा। जिस तरह से देर शाम से देर सुबह तक कोहरा पड़ रहा है और सर्द हवाएं चलती हैं, उससे हाड़कंपाऊं सर्दी हो रही है। उधर, कोहरा बढ़ने के साथ ही सुबह काफी ठंडी हो रही है।
विज्ञापन


यह कोल्ड मार्निंग दिनचर्या को प्रभावित करने के साथ ही मार्निंग वाक पर भी ब्रेक लगा रही है। कोल्ड मार्निंग को लेकर डॉक्टरों ने भी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। खास तौर से उच्च रक्त चाप एवं हृदय संबंधी रोगों से प्रभावित लोगों को कोल्ड मार्निंग में काफी सचेत रहने की जरूरत है।

प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कायाकल्प के संस्थापक नेचुरोपैथ डा. राजेश मिश्रा ने बताया कि मौसम के अनुसार हमें अपनी दिनचर्या के साथ ही खानपान एवं मौसमी रोगों से बचाव के लिए सचेत रहना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें