फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बारिश डूबा शहर का मोहल्ला कौशलपुरी, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
फोटो-17-सांडी रोड कौशलपुरी की गली में भरे पानी में जाते बाइक सवार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई शहर के सांडी रोड स्थित मोहल्ला कौशलपुरी के लोग गलियों में गंदा पानी भरने से परेशान हैं। इसकी वजह नाला निर्माण के कारण पालिका द्वारा जल निकासी रोकना है। इससे नालियां ओवरफ्लो हो रहीं हैं। लोगों ने पालिका के बिना योजना नाला निर्माण करवाने पर रोष जताया। पालिका ईओ का कहना है कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला कौशलपुरी में घुसते ही जलभराव के कारण निकलना मुश्किल होता है। लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण बीमारियों का डर भी बना हुआ है। वाहन सवार तो किसी तरह निकल जाते हैं लेकिन पैदल चलना दूभर है। बचकर निकलने के चक्कर में हादसे में भी होते हैं।
पालिका ने नाला निर्माण के लिए घरों से होने वाली जलनिकासी तो बंद करा दी लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करी। इस कारण गंदा पानी नालियों से उफनाकर गलियों में भर रहा है। पालिका ईओ रविशंकर शुक्ला ने कहा कि नाला निर्माण के कारण ये स्थिति है। गुंजाइश देखते ही पानी निकलवा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें