फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर फुंकने से दो हजार लोगों को पेयजल का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर में ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना के तहत ग्राम पलिया और गुलौली में बनी पानी की टंकियों के मोटर फुंक गए। मोटर फुंकने के कारण लगभग दो हजार लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पलिया में पाइप पेयजल परियोजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। पलिया के अलावा यहां रायपुर, धीरपुर, सूरापुर, जुग्गापुरवा, भभूतीपुरवा, बढ़ैयनपुरवा, जोधनपुरवा, अचनकापुर, लूसपुरवा, महताबपुरवा में भी इसी पानी की टंकी से पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
तकरीबन 15 सौ कनेक्शन पाइप लाइन के हैं। पानी की टंकी के नलकूप ऑपरेटर धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि नलकूप का मोटर फुंक गया है। इसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हरपालपुर ग्राम पंचायत के ही मजरा गुलौली में भी पाइप लाइन पेयजल परियोजना के तहत पानी की टंकी बनी हुई है। यहां 180 कनेक्शन धारक हैं और बीस निशुल्क स्टैंड पोस्ट भी पेयजल उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम इस पानी की टंकी का मोटर भी फुंक गया। टंकी ऑपरेटर राजाराम के मुताबिक, केबल जर्जर होने के कारण तार आपस में टकरा गए और इसके कारण मोटर फुंक गया। जल निगम के सहायक अभियंता फूलचंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही मोटर बदलवाकर पेयजल की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें