फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में सड़कों पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
-शुक्रवार की रात बारिश के दौरान पुलिस लाइन के सामने से गुजरता दोपहिया वाहन। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शुक्रवार रात और शनिवार को पूरे दिन हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी लेकिन जलभराव ने उनकी मुसीबत बढ़ा दी। शहर के सभी प्रमुख मार्गों और घरों में पानी भरने से लोग परेशान रहे। कुल 97.2 मिलीमीटर बारिश से शहर तालाब सा नजर आया। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री था। शनिवार को पारा 32 और 27 डिग्री रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात बारिश शुरू हुई तो लोगों को गर्मी से निजात मिली। लेकिन समय के साथ बरसात तेज होती गई और शनिवार सुबह जब लोग बाहर निकले तो हर तरफ जलभराव दिखा। पारा तो तीन डिग्री लुढ़क गया लेकिन गलियां और प्रमुख मार्ग डूबे दिखे। नुमाइश चौराहे पर एक बार फिर जलभराव देखने को मिला। आर्यकन्या पाठशाला दुर्गा मंदिर के पास भी पानी भरने से लोग परेशान रहे। इसके अलावा नवीन गल्ला मंडी व महिला चिकित्सालय परिसर भी लबालब दिखे।
शहर के बहरा सौदागर में डा. सलीम गली, पत्रकार बाबू सिंह की गली के अंदर भी पानी भर गया। जिसको निकालने में लोग आधी रात तक जुटे रहे। जीआईसी परिसर में भी पानी भरने से छात्र परेशान दिखे। नगर पालिका ईओ रवि शंकर का कहना है कि जहां कहीं जलभराव की समस्याएं बताई गईं हैं, वहां निस्तारण शनिवार को कराया गया। उन्होंने खुद सुबह निरीक्षण किया और गैंग लगाकर पानी निकलवाया। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात 92.2 मिमी जबकि शनिवार को 5 मिमी बारिश हुई। इधर बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले नजर आए। खाली पड़े खेतों की जुताई का कार्य शनिवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन

जलभराव में नगर पालिका का परिसर शनिवार सुबह तक डूबा रहा। लोगों का कहना था कि नगर पालिका जब अपने परिसर के ही नालों की सफाई नहीं करा पाई तो शहर की अन्य स्थानों की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
गत सप्ताह नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने निरीक्षण के दौरान नगर पालिका को काफी फटकार लगाई थी लेकिन इसके बाद भी नुमाइश मैदान में जलभराव को कम नहीं कराया जा सका। इधर शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार दोपहर तक हुई बारिश से नुमाइश मैदान में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें