फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी में बढ़ा पानी, कटरी में गांव तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से यहां पर गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के पानी में सोमवार को भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा नदी के पानी में पांच, रामगंगा में 55 और गर्रा नदी में 80 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। तीनों नदियों के पानी में बढ़ोतरी से कटियारी और कटरी क्षेत्र में फिर से बाढ़ की आशंका बन गई है। बिलग्राम के कटरी क्षेत्र के गांवों के पास तक गंगा नदी का पानी पहुंच गया है। खेतों में पानी भरने से फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

कटियारी क्षेत्र में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी का पानी बढ़ने से बिलग्राम क्षेत्र के कई गांव के आसपास पानी भर गया है। फसलों को प्रभावित करना शुरु किया है। गंगा का पानी राजघाट जाने वाले मार्ग पर निचले क्षेत्र की डिप को पूरी तरह भर दिया है। चिरंजूपुरवा, घासीरामपुरवा, कटरी बिछुइया, मक्कूपुरवा, नोखेपुरवा आादि गांवों के आसपास पानी भर गया है। खेतों में खड़ी मक्का और धान की फसल में पानी पहुंच गया है। रविवार रात पानी लगातार बढ़ने से फसलों को नुकसान की आशंका है।
बिलग्राम के उप जिलाधिकारी राकेश सिंह ने बताया की गंगा का पानी बढ़ा है। टीम लगातार नजर बनाए हैं, अभी आबादी के भीतर पानी नहीं पहुंचा है। उन्होंने एक-दो दिन में पानी और बढ़ने की आशंका जाहिर की है। बताया कि राहत और बचाव के लिए सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं।
विज्ञापन



गंगा नदी का पानी खतरे के निशान तक पहुंचा
गंगा नदी में भीमागौड़ा बैराज से 93,661 क्यूसेक और नरौरा से 1,67,780 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
गर्रा नदी में दूनी बैराज से 17,318 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
हरदोई। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी के कारण जुलाई के बाद एक बार फिर से बाढ़ की आशंका बन रही है। यहां पर गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों में पानी की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के साथ ही गंगा नदी का पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर खतरे के निशान 137.10 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा नदी का पानी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 40 सेंटीमीटर नीचे 136.20 मीटर पर आ गया है। गर्रा नदी का पानी शाहजहांपुर के मुमुक्ष आश्रम के पास चेतावनी बिंदु 148.00 मीटर से 20 सेंटीमीटर नीचे 147.80 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा नदी में हरिद्वार के भीमागौड़ा बैराज से 93,661 क्यूसेक और नरौरा से 1,67,780 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गर्रा नदी में दूनी बैराज से 17,318 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस पानी के यहां पर बुधवार रात पहुंचने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें