फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा, रामगंगा के पानी से कटरी और कटियारी के निचले हिस्सों में आया पानी

विज्ञापन
फोटो 50: बिलग्राम के राजघाट के आगे गंगा नदी में बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। गंगा और रामगंगा नदी के पानी से कटरी और कटियारी के निचले हिस्सों में पानी पहुंच गया है। बैराजों से छोड़े जाने और पहाड़ों पर हो रही बरसात के पानी से यहां पर नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। कटियारी क्षेत्र में गंगा और रामगंगा नदी का पानी एक हो जाने से निचले हिस्सों में पानी भर गया है। वहीं चंद्रमपुर के पास कटान की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बैराजों से गंगा नदी में पानी छोड़ा जाना जारी है। रविवार को नरौरा बैराज से गंगा नदी में 1,08,801 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं रामगंगा और गर्रा का पानी भी पिछले दिनों की भांति ही बना हुआ है। कटियारी क्षेत्र के तेरा पुरसौली गांव के पास गंगा और रामगंगा का पानी एक हो गया है इससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इन नदियों की सहायक नदियों और बरसाती नालों में पानी की वापसी होने से क्षेत्र के निचले भागों में पानी पहुंच गया है। वहीं चंद्रमपुर के पास रामगंगा नदी में कटान की भी स्थिति बनी हुई है। इससे आसपास के किसानों को पानी में खेतों के समा जाने की चिंता सता रही है।
बिलग्राम के कटरी क्षेत्र में गंगा के पानी का फैलाव और भराव तेज है। राजघाट के आसपास गांवों की तरफ अभी पानी नहीं पहुंचा है। गंगा मेला और राजघाट पर कांवड़ यात्रियों के लिए गंगा जल लेने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। कांवड़ यात्रियों की तरफ से गंगा जल बदस्तूर जारी है। एक सप्ताह पूर्व गंगा का पानी बढ़ने से दुकानदारों के तख्त, बेंच आदि जलमग्न हो गए थे परंतु फिर पानी घाट में ही समा गया। एसडीएम एन राम ने बताया गंगा नदी का पानी घटा है। आबादी और कृषि की भूमि पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें