फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पेयजल संकट

Mon, 16 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पानी का संकट - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
सवायजपुर(हरदोई)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल संकट होने से मरीज और उनके तीमारदार परेशान है आलम यह है कि  अस्पताल की टंकी सूखी पड़ी है वहीं परिसर में लगा हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। हैरत की बात तो यह है कि एसडीएम ने जल निगम के अधिकारी को जानकारी दी लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। नतीजतन उन्होने सोमवार को जिलाधिकारी को इस समस्या से अबगत कराया है।  
विज्ञापन


भीषण गर्मी में इलाज के लिए आए मरीज व तीमारदाराें को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों को अस्पताल परिसर से हाइवे पार कर पानी लाना पड़ता है। वहीं अस्पताल परिसर के आवासों में रह रहे फार्मासिस्ट अजीत व स्टाफ नर्स प्रीती ने बताया कि अस्पताल में पेयजल की समस्या से एसडीएम सहित विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इस बाबत एसडीएम पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अस्पताल का स्वयं निरीक्षण किया। जिसमें नलों द्वारा दूषित पाने की शिकायत सही मिली। जल निगम को इस समस्या के निस्तारण के निर्देश के साथ उन्होंने डीएम को भी मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें