हरदोई। जल संरक्षण अभियान के तहत बेसिक शिक्षकों की अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को हुई बैठक में अभियान चलाने निर्णय लिया गया। बेसिक शिक्षकों ने कहा कि अब शिक्षकों की टोली घर घर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करेगी। अमित शुक्ला व श्याम जी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को प्रेरित करने के लिए महिला शिक्षकों की एक टोली का भी गठन किया गया है जोकि महिलाओं को जल का दुरुपयोग न करने एवं जल संरक्षण के उपायों के बारे में बताएगी।
महिला टोली में प्रमुख रूप से श्वेता सिंह गौर, शिमला सिंह, मंजू वर्मा, आकांक्षा सिंह, सुनीता सिंह, नीलम सिंह, अनीता मिश्रा, प्रिया दुबे, उमा पांडे व इंद्रिरा त्रिपाठी को रखा गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत 25 मई से ऊॅचा थोक मोहल्ले से की जाएगी। शाम पांच बजे ऊंचा थोक मोहल्ले में जाकर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।
शिक्षक अमित शुक्ला ने कहा कि शहर में बेसिक शिक्षक एवं व्यापारियों के सहयोग से शहर में विभिन्न स्थानों पर निशुल्क प्याऊ लगाए जाएंगे जिससे उमस भरी इस गर्मी में राहगीरों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर राजीव, अभिषेक गुप्ता, मो. अली, अवनीश तिवारी, सुधीर तिवारी, उदय शंकर मिश्र, अंशुमान चौहान, पुनीत मिश्र, आशीष शुक्ला, अनुराग वर्मा, अजीत शुक्ला, अमरपाल वर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।