फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा चेतावनी बिंदु से ऊपर, रामगंगा घटीं

Sun, 24 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जबकि रामगंगा में पानी कुछ घटा है। गंगा चेतावनी बिंदु से छह सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। शुक्रवार रात फिर नरौरा बांध से 87978 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इससे गंगा के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। बढ़ते जलस्तर से घबराए गंगा किनारे के गांवों के लोग आशियाना छोड़कर ऊंचाई पर जाने लगे हैं।
विज्ञापन


छिबरामऊ संवाददाता के अनुसार, घासीरामपुरवा, रामेश्वरपुरवा, गन्नीपुरवा, बिछुईया आदि गांवोें के कुछ परिवाराें ने कन्नौज रोड डेरा डाल लिया है। त्रिलोकपुरवा को पानी ने घेर लिया है। इस गांव का संपर्क मार्ग भी डूब गया है। घासीरामपुरवा में भी खेतों में फसल भी डूबने लगी हैं। चिरंजूपुरवा के गुरुदयाल, गोपाल, रामनाथ, बुलाकीराम किशनू आदि ने बताया कि हर बार बाढ़ आने पर हम लोगों के घर उजड़ जाते हैं। पानी उतरने के बाद संघर्ष कर जीवन शुरू करते हैं, शासन से कभी मदद नहीं मिली। बाढ़ के बाद राजस्व टीम ने सर्वे कर कभी सही रिपोर्ट ही शासन को नहीं भेजी।

रामेश्वरपुरवा के रतीराम, महेंद्र, शिवकुमार, रामजीवन आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों के नाम पर अफसर मजाक करते हैं। गंगा में लगातार पानी बढ़ रहा है। अभी तक कोई अधिकारी हाल लेने नहीं आया। बाढ़ चौकियां भी सूनी पड़ी हैं।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम बिलग्राम पीपी तिवारी का कहना है कि तहसील के कर्मचारी मुस्तैद हैं। बाढ़ से निपटने के लिए 54 चौकियां बनाई गई हैं और शासन स्तर से जो भी मदद बाढ़ पीड़ितों को भेजी जाएगी वह सब बाढ़ पीड़ितों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें