मरीजों से जानकारी करती सांसद अंजूबाला ।
- फोटो : अमर उजाला
कछौना (हरदोई) । भाजपा सांसद अंजू बाला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और स्वास्थ्य सुविधायें सही न होने पर उन्होंने मौजूद डॉक्टरों से नाराजगी प्रकट की ।
शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे सांसद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां उन्होंने सबसे पहले वार्डों में भर्ती मरीजों से हालचाल पूछा और वार्डों में फटे गद्दे और गंदगी देखकर सांसद ने मौजूद डाक्टरों से नाराजगी जताई ।
प्रसूताओं ने सांसद से शिकायत की कि उन्हें भर्ती के दौरान खाना समेत अन्य कोई सुविधायें नही मिल रही हैं । बिजली जाने पर जनरेटर नही चलाया जा रहा हैं। जिससे काफी दिक्कतेें हो रही हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओटी लैब, दवा वितरण आदि की व्यवस्था देखी। नगर के कुछ नागरिकों ने महिला डाक्टर के अनुपस्थित रहने की बात कही । इस दौरान व्रम्ह कुमार सिंह, पुनीत गुप्ता, अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे ।