फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खाना खा रही वृद्धा पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर मौत

विज्ञापन
फोटो- 17- राजकुमारी। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में रविवार दोपहर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हुई वृद्धा को 100 शैया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

ककरहिया निवासी राजकुमारी (75) रविवार दोपहर घर के अंदर दीवार पर पड़े टिनशेड के नीचे खाना खा रही थीं। इस दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। वह मलबे में दब गईं। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाकर राजकुमारी को निकाला गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में पुत्र महेंद्र, बनवारी और दीपू के अलावा पुत्री कांती है। बघौली थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। देहात कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राजस्व विभाग के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें