फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहदिन में रविवार देर रात कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बहदिन निवासी हरि प्रसाद (50) पुत्र बद्री प्रसाद गांव के किनारे कच्ची दीवार के सहारे छप्पर डालकर रहते थे। उनके पांच पुत्र व अन्य परिजन गांव में पुराने मकान में रहते थे।
रविवार रात हरि प्रसाद छप्पर के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में हरि प्रसाद दब गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हरि प्रसाद के परिजनों को भी सूचना दी। इसी दौरान मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक हरि प्रसाद की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें