संडीला। नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण लोगाें का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहन रेंगते हुए निकलते हैं।
मुख्य सड़क के दोनों तरफ दुकानदार रोड तक सामान फैलाएं रहते हैं। फुटपाथ पर भी कब्जा कर रखा है। यह मुख्य सड़क मात्र सिगंल वे रोड है। इसके कारण लोगाें को ज्यादा परेशानी होती है। मरीजाें को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।
नगर पालिका परिषद व पुलिस विभाग के अधिकारी भी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं। कई बार अतिक्रमण अभियान की बात कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उठाई गई परंतु आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है। इस संबंध में एसडीएम एपी सिंह का कहना है कि मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए जाएंगे।