फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में मतदान आज, सुरक्ष्ाा कड़ी

Tue, 07 Apr 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपामऊ नगर पंचायत अध्यक्ष, संडीला व बेनीगंज के रिक्त वार्ड सदस्य पद के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को होने वाले मतदान को लेकर सोमवार को पोलिंग पार्टियां तहसील सदर से रवाना कर दी गई। मतगणना नौ अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत गोपामऊ के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां तहसील सदर से रवाना हो गई। नगर पंचायत गोपामऊ का मतदान सात अप्रैल को सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक होगा। 13 बूथों पर मतदान को संपन्न कराने के लिए 39 कार्मिक लगाए गए हैं।

मतदान के लिए बनाई गई 13 पोलिंग पार्टियां दो वाहनों से तहसील सदर से अपने बूथों के लिए रवाना हो गई। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद संडीला के वार्ड अशराफ टोला बजाजा, नगर पंचायत बेनीगंज के वार्ड मराऊटोला का मतदान संपन्न कराने को भी पोलिंग पार्टियां तहसील संडीला से रवाना की गई।
विज्ञापन


उधर, गोपामऊ अध्यक्ष पद के लिए हो रहे मतदान को लेकर जिन मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे, उन सभी 13 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। संडीला में दो एवं बेनीगंज में गांधी इंटर कालेज बेनीगंज को मतदेय स्थल बनाया गया है।

उधर, चुनाव प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि मतदान के दौरान तीन सीओ मतदान स्थल पर नजर रखेंगे। इसके अलावा पांच इंस्पेक्टर को लगाया गया है। गोपामऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं संडीला और बेनीगंज में सदस्य पद के लिए एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें 16 बूथ होंगे। हर बूथ पर एक एसआई चार सिपाही, होमगार्ड और महिला सिपाही तैनात रहेंगे। इतना ही पुलिस बल मतदान केंद्र के बाहर तैनात रहेगा। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें