फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विधान परिषद चुनाव के लिए ऑनलाइन भी बन सकेंगे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधान परिषद के चुनाव की तैयारियों को आयोग ने गति दी है। अब विधान परिषद चुनाव में मताधिकार के लिए ऑनलाइन भी मतदाता बनने का मौका मिला है। निर्वाचन आयोग विधान परिषद चुनाव में ऑनलाइन मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए वेबसाइट पर लिंक जारी किया है।
विज्ञापन

विधान परिषद स्नातक क्षेत्र सदस्य पद के लिए जिले में भी चुनाव होना है। स्नातक पास व्यक्ति को मताधिकारी का मौका मिला है। स्नातक पास व्यक्ति अब घर बैठे ही ऑनलाइन मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने साल 2023 तक स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा पास करने वालों को ही मतदाता बनाए जाने के लिए पात्र माना है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था से लोगों को मतदाता बनने के लिए ऑफलाइन आवेदन नहीं भरना होगा। दौड़ भाग से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

बताया कि ऑनलाइन आवेदन के साथ कम से कम दो एमबी साइज के अंकपत्र, प्रमाणपत्र की जेपीजी फाइल और स्वयं की एक फोटो अपलोड करनी होगी। मतदाता बनने के लिए लिंक को खोलने पर मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगी और उसे भरने के बाद ही आवेदन पत्र खुल जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें