राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन रविवार को सर्दी के
दौरान भी बड़ों को जागरूक करने का नन्हे मुन्नों में जज्बा कहीं से भी ठंडा
नहीं पड़ा। स्वर्ण जयंती चौराहे पर डीएम के हरी झंडी दिखाते ही नन्हे
मुन्नों की रैली हाथों में बैनर व नारे लगाते हुए रवाना हो गई।
डीएम
रमेश मिश्र ने स्काउट गाइड सहित प्रतिभाग लेने वाले कई स्कूलों के बच्चों
की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि देश के कर्णधारों का यह
जज्बा देखकर युवाओं व बड़ों को कम से क म अपने दायित्वों को याद कर ही लेना
चाहिए। यदि हर युवा अपने दायित्वों को समझकर मतदाता बनने के लिए खुद
लालायित हो जाएं तो नन्हे मुन्नों को इस तरह उन्हें जागरूक करने की जरूरत न
पड़े।
इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने रैली में भाग लिया। इससे पूर्व
गांधी भवन में हुए कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक
परंपराओं की मर्यादा को जानने वाला और लोकतंत्र के गठन में पूर्ण निष्ठा
रखने वाले को भारत देश का सच्चा और जागरूक नागरिक की संज्ञा दी जा सकती है,
इसलिए सभी का दायित्व है कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा
से करें।
इस मौके पर कई अफसर और मतदाता मौजूद थे। उधर, सवायजपुर तहसील
परिसर में तहसीलदार रामसुमेरन द्विवेदी ने स्कूली बच्चों को मतदान के महत्व
को बताया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मुख्य बाजार
होते हुए जूनियर हाईस्कूल पहुंच खत्म हुई।
इस मौके पर महेश त्रिपाठी,
आनंद, मंजूलता आदि मौजूद थे। उधर, संडीला में रैली जूनियर हाईस्कूल से आईआर
इंटर कालेज तक निकाली गई, जिसे एसडीएम जीसी श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखा
रवाना किया। स्कूलों के बच्चे बैनर एवं पोस्टर लिए हुए थे।