फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो कॉपी की दुकान पर मिलीं मतदाता सूची, दुकान सील

विज्ञापन
फोटो-2-कलक्ट्रेट में फोटो कॉपी की दुकान में जांच करते अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व अन्य। संवा? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव की अनंतिम सूची कलक्ट्रेट स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान पर बेचने की शिकायत पर एडीएम ने छापा मारा। कई मतदाता सूची मिलने के बाद दुकान को सील करा दिया गया। दुकान मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि कई दिनों से शिकायतें आ रही थीं कि कचहरी में फोटो कॉपी की दुकानों पर पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची की फोटो कॉपी कराकर बेचा जा रहा है।
इस पर एडीएम संजय कुमार सिंह और उन्होंने शुक्रवार की सुबह दुकानों पर छापे मारे। एक दुकान पर कूटरचित मतदाता सूची बरामद हुई। वहां मौजूद आपरेटर और दुकानदार भाग निकले। दुकान के कंप्यूटर के सीपीयू और मतदाता सूची आदि अपने कब्जे में लेकर दुकान को सीज करा दिया गया।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कमेटी ने शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। कमेटी में नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव और वरिष्ठ लिपिक धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जिस दुकान में छापा मारा गया है, वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम आवंटित है। दुकान का संचालन इन दिनों आनंद पाल नामक युवक कर रहा था। आनंद पाल के विरुद्घ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें