फोटो-42- आरएसएस के जिला कार्यालय में तैयार किए जाते राशन के पैकेट। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना संकट के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिम्मेदार भी सेवा कार्यों में जुटे हैं। मास्क बनाना हो या गली-मोहल्लों में सैनिटाइजेशन का कार्य, हर जगह स्वयंसेवक पूरी तन्मयता से जुटे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहचान राष्ट्रवादी संगठन के रूप में है। संकटकाल में स्वयंसेवक सेवाभाव से कार्य करने के लिए पहचाने जाते हैं। लॉकडाउन के दौरान संघ और उसके अनुसांगिक संगठन सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ आदि सेवा कार्यों में लगे हैं। आरएसएस के जिला कार्यवाह संजीव खरे और जिला सेवा प्रमुख राजेश चौहान तो खुद शहर के अलग-अलग मोहल्लों में सैनिटाइजेशन का कार्य स्वयंसेवकों की टोलियों के साथ कर रहे हैं। ये टोली जरूरतमंदों के घरों में राशन पहुंचाने के साथ ही मास्क का वितरण भी कर रही है। शाहाबाद के नगर कार्यवाह अनूप कुमार मास्क बनाकर इनका वितरण भी कर रहे हैं। इसके अलावा कई स्वयंसेवकों ने सामुदायिक रसोई के संचालन में आर्थिक सहयोग भी किया है।