फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 1500 मीटर दौड़ में विवेक व अभिषेक और 800 मीटर दौड़ में मोहिनी प्रथम रहीं

विज्ञापन
फोटो-10- दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
भरावन। विधायक खेल स्पर्धा में प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में मोहिनी प्रथम रहीं। बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में विवेक विश्वकर्मा प्रथम और जूनियर वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम रहे। विधायक अलका अर्कवंशी ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से विधायक खेल स्पर्धा बुधवार को जनता इंटर कॉलेज में हुई। सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, सूरज द्वितीय, बालिका वर्ग में सावित्री सिंह प्रथम, गौरी सिंह द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग बालिका में ज्योति गुप्ता प्रथम व अंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अनुज प्रथम व अमन द्वितीय रहे। जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में बीनू प्रथम व रानू द्वितीय रहे। जूनियर बालिका में मोहिनी प्रथम, रचना द्वितीय रहीं। वॉलीबॉल बालक और बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज भरावन की टीमें विजेता रहीं।
सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अनुज सक्सेना प्रथम व कुलदीप सिंह द्वितीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में राज प्रथम व अंश तिवारी द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में रानू लोधी प्रथम व कुलदीप द्वितीय रहे। सीनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में अमन यादव प्रथम व आकाश पाल द्वितीय रहे। सीनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में विवेक विश्वकर्मा प्रथम व आशीष कुमार द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम व निखिल द्वितीय रहे।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में कंधरामऊ के परागीलाल रामेश्वर शिक्षण संस्थान की टीम विजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में जनता इंटर कॉलेज भरावन की टीम विजेता रही। सब जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में मोहिनी प्रथम व जूली द्वितीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग वॉलीबाॅल में दखलौल टीम विजेता रही। सब जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद शिवा प्रथम व सुमित द्वितीय रहे।
मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। ब्लाॅक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने भी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व प्रशस्तिपत्र वितरित किए। एसडीएम नारायणी भाटिया, बीडीओ राजीव गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रमाकांत, बीईओ कृष्णकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें