फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरहरा स्थित मायके आई विवाहिता ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार देर रात उसका शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। तलाशी के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

खजुरहरा निवासी रमेश शुक्ला ने पुत्री रानी (27) का विवाह एक वर्ष पहले कानपुर के शिवराजपुर निवासी संतोष दीक्षित के साथ किया था। परिजनों के मुताबिक रानी आठ माह से पेट की बीमारी से परेशान थी। तीन माह से रानी मायके ग्राम खजुरहरा में ही रह रही थी। मंगलवार देर रात रानी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता तब चला जब परिजन कमरे में उसे बुलाने गए। परिजनों ने फांसी पर रानी को लटकते देखा, तो सुरसा थाने में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राज करन शर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में बीमारी के कारण आत्महत्या करने और इसके लिए ससुराली व मायके वालों को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें