फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घने कोहरे से कम हुई दृश्यता, न्यूनतम तापमान भी गिरा

विज्ञापन
शाहजहांपुर रोड पर छाए कोहरे में जाते बाइक सवार।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सर्द हवाओं और घने कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त है। शनिवार की देर शाम से कोहरा पड़ने लगा और रविवार की सुबह तक कोहरा छाया रहा। रविवार होने और कोहरे की वजह से सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। सर्द हवाओं से लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से जहां शनिवार को दृश्यता 200 मीटर तक थी। रविवार को दृश्यता 100 से 150 मीटर तक ही रह गई। आसमान में छाए बादल, कोहरे और सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान आधा डिग्री कम होकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दोपहर एक बजे के बाद सूरज भी निकल आया।
गुनगुनी धूप तो रही, लेकिन असर काफी नहीं रहा, इससे अधिकतम तापमान में आधा डिग्री का उछाल होकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सुबह के समय नमी 95 प्रतिशत रही और शाम को 89 प्रतिशत तक दर्ज की गई है। हवा भी चार किलोमीटर प्रतिघंटा की दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें