फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राज्य पिछड़ा आयोग के विनय बने सचिव

विज्ञापन
फोटो 26: विनय कुमार सिंह। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। राज्य सरकार ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव-2026 के दृष्टिगत पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है। आयोग में जिले में तैनात रहे डीपीआरओ विनय कुमार सिंह को सचिव नामित किया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव के दृष्टिगत राज्य सरकार ने राज्य स्थानीय, ग्रामीण निकाय को समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है। आयोग पिछड़ा वर्ग से जुड़े ब्योरे को जुटाने का काम करेगा। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों, संख्या और उनके प्रतिनिधित्व को भी जुटाया जाएगा। अनारक्षित पदों पर भी पिछड़ा वर्ग के लोगों के प्रतिनिधित्व और उन क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग की आबादी का भी आकलन आयोग की तरफ से किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से गठित पिछड़ा वर्ग आयोग में पंचायतीराज विभाग के निदेशक पूर्णकालिक रूप से जिले में तैनात रहे जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह को सचिव नामित किया गया है।
वर्तमान में उन्हें जिले से स्थानांतरित करते हुए रायबरेली में डीपीआरओ के पद पर तैनाती दी गई है। इसी के साथ निदेशक ने लखनऊ के सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ और सीतापुर के सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी मानवेंद्र यादव को समन्वय अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें