फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन से खफा ग्रामीणों ने कब्जे में ली जेसीबी व डंपर, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डंपर को रोक सड़क पर जाम लगाए खड़े ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव उत्तरधैया में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर जा रहे ओवरलोड डंपरों के कारण संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को जेसीबी और डंपर को कब्जे में ले लिया। संपर्क मार्ग पर प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाया। डंपर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक जेसीबी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उत्तरधैया में एक सप्ताह से जेसीबी से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन की गई मिट्टी डंपरों से ढोई जा रही है। डंपरों के आवागमन से गांव के संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों को परेशानी हुई तो उन्होंने पुलिस व राजस्व महकमे से शिकायत की लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शुक्रवार सुबह छह बजे नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खनन कर रहे लोगों को घेर लिया और जेसीबी व डंपर को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाया। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। जांच कर नियम विरुद्ध ढंग से खनन का काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बना अवैध खनन का गढ़
कछौना। थाना क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र एरिया विकसित होने के बाद से खनन माफिया सक्रिय हैं। औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन हो रहा है। शाम होते ही खनन शुरू हो जाता है, जो देर रात तक चलता है। बिना परमिट खनन कर खनन माफिया सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें