बेहंदर। जिले में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंची बिजली विभाग की टीम की कनेक्शन धारक और उसके परिवार के लोगों ने पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख कर पिटाई होने के बाद बिजली कर्मी मौके से निकल लिए। बिजली कर्मियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
गांव में बिजली कनेक्शन धारक द्वारिका पर बिजली बिल का 25 हजार रुपये बकाया था। बिल नहीं जमा करने पर कर्मी मनोज कुमार के नेतृत्व में छह बिजली कर्मी कनेक्शन काटने पहुंचे थे। इसका परिवार के लोगों ने विरोध किया और बाद में बिजली कर्मियों को गांव में ही पीटना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कर बिजली कर्मी चुपचाप मौके से चले गए। बिजली कर्मियों की पिटाई का यह वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। एएसपी दुर्गेश सिंह के मुताबिक इस मामले में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)