फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ग्रामीणों ने डीएफओ को बनाया बंधक, एक घंटे जाम रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान गांव में तेंदुए के हमले से करीब 18 लोग हो चुके हैं। तेंदुए के भय से लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है। इसके बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को कटरा-बिल्हौर हाईवे को जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे डीएफओ को नाराज ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इस बीच सीओ सत्येंद्र सिंह पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से बचने के लिए गुरुवार की रात महिलाएं व बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अपने-अपने घरों में कैद हो गए। भूखे-प्यासे लोगों ने कमरे में रहकर पूरी रात काटी। गांव के लोग झुंड बनाकर लाठियों को लेकर पहरेदारी करते नजर आए। रात में कोई भी वन विभाग का कर्मचारी गांव में नहीं रहा। हमले से अब तक 18 लोग घायल हो चुके हैं।
दूसरे दिन शुक्रवार को जब वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची तो लोगों को गुस्सा आ गया और कटरा-बिल्हौर हाईवे पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के डीएफओ शशिकांत अमरेश मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। जानकारी मिलते ही एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह और बिलग्राम सीओ सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया कि जो भी उनकी मांग है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। इस दौरान करीब एक घंटे बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें