फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हेल्ड एंड वेलनेस सेंटर की जांच रिपोर्ट न देने पर 36 अधिकारियों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 196 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जांच में लगाए गए अधिकारियों में से 36 अधिकारियों ने 66 सेंटर की जांच रिपोर्ट नहीं दी है। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए 36 अधिकारियों से जवाब तलब किया है। कहा है कि 15 मई तक सीडीओ कार्यालय में जवाब के साथ सेंटर की जांच रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ प्राप्त कराई जाए। चेतावनी दी है कि जांच रिपोर्ट और जवाब प्राप्त न होने की दशा में वेतन रोकने व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम संचालित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर की जांच के 10 अप्रैल को अधिकारियों को नामित करते हुए आदेश दिए थे। 12 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी गई थी। बताया गया कि अभी तक 36 अधिकारियों ने रिपोर्ट नहीं दी है। सभी से जवाब-तलब किया गया है। बताया कि हेल्ड एंड वेलनेस सेंटर के जांच के लिए एक प्रारूप पर बिंदुवार रिपोर्ट मांगी गई है। 66 केंद्रों की रिपोर्ट न आने से जनपद की रिपोर्ट को कंपाइल भी नहीं कराया जा सका है।

इन अधिकारियों से मांगा गया जवाब: जांच रिपोर्ट न देने पर टोडरपुर की बीईओ टोडरपुर शालिनी, टड़ियावां शिवसिंह, छोटेलाल, शाहाबाद अनिल कुमार झा, मल्लावां प्रभास श्रीवास्तव, कोथावां अजीत प्रताप सिंह, कछौना शशांक सिंह, हरियावां राजेश राम, भरखनी पूजा देवी, भरावन राम कुमार द्विवेदी, बेहंदर अशोक कुमार यादव व बावन संजीव कुमार भारती, पशु चिकित्साधिकारी भहगवां डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक पिहानी सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, बावन प्रदीप कुमार, बीडीओ पिहानी उदयवीर दुबे, हरपालपुर शैलबाला, हरियावां डॉ. सौरभ पांडेय, बिलग्राम मोहम्मद अल काजमी, भरावन महेश चंद्र, संयुक्त बीडीओ अशोक दुबे, सीडीपीओ टड़ियावां कुमुद मिश्रा, शाहाबाद गीता सिंह, कछौना मीरा कुमार, हरियावां अनुराग कुमार, भरखनी पंकज कुमार व बावन किरन, आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी सदरपुर डॉ. संगीता सिंह, गौसगंज डॉ. देवेंद्र कुमार, लघु सिंचाई विभाग के जेई रामदयाल, प्रमोद कुमार व खुशीराम से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें