फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का उफान बढ़ा रहा ग्रामीणों की परेशानी

विज्ञापन
चिरंजूपुरवा में गंगा नदी से हो रहे कटान का जायजा लेते एसडीएम कपिल देव यादव। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। गंगा का बढ़ता जलस्तर क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चिरंजूपुरवा व मक्कूपुरवा समेत आसपास के गांवों के लोग कटान से प्रभावित हैं। रविवार को एसडीएम कपिल देव यादव ने चिरंजूपुरवा पहुंचकर कटान की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि गांव को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश और नरौरा, हरिद्वार और अन्य बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी कई दिन से खतरे के निशान पर बह रही है। जिसके कारण मक्कूपुरवा, चिरंजूपुरवा समेत कटरी बिछुइया व कटरी छिबरामऊ गांव में व आसपास कटान तेज हो गई है। चिरंजूपुरवा गांव का बड़ा हिस्सा कटान की भेंट चढ़ चुका है।
हालत ये है कि राजघाट चौराहे से लेकर गांव में गंगा किनारे बने मकानों को तोड़कर ग्रामीणों ने मलबा समेटना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मक्कूपुरवा में अब तक 32 मकान नदी में समा चुके हैं। पानी बढ़ने पर हरदयाल पुरवा समेत आसपास के गांवों के खेतों में पानी भर गया हैै। जरेला पुन्नापुरवा के प्रधान श्रीपाल ने बताया कि कटान से खेतों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एसडीएम कपिलदेव यादव ने ग्राम चिरंजूपुरवा पहुंचकर राजस्व कर्मियों को पीड़ितों के मदद के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा कटान को रोकने व चिरंजूपुरवा गांव को सुरक्षित रखने के लिए काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें