फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा निरस्त की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 28 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्राम बहोरवा के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टडियावां ब्लाक के ग्राम बहोरवा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन न बांटने का आरोप लगाते हुए कोटा निरस्त किए जाने की मांग की । प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण न किए जाने को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी है, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण ग्रामीणों को राशन नहीं मिल पा रहा है । ग्रामीणों ने कोटा निरस्त कर संबंधित कोटेदार के खिलाफ जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की । इस अवसर पर जयप्रकाश, रामसरन , रामपाल, संजय कुमार, शिव कुमार, जागेश्वर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें