फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

Fri, 27 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
मंच पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण और नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण का मनोनीत होने के बाद नगर में पहली बार आगमन होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष पवन रस्तोेगी के नेतृत्व में युवकों ने हरदोई रोड पर मिलन ढाबा के पास जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण का स्वागत किया।

इसके बाद मोटर साइकिल रैली के साथ काफिला निकला। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए काफिला चौक स्थित राम वाटिका पहुंचा। सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण ने मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



 कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अखिलेश पाठक, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, हिमांशु सेठी, सौरभ मिश्रा, नवीन लोहिया, रामसनेही मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी, अनिल शुक्ला, आलोक गुप्ता, सागर गुप्ता, रामदास गुप्ता आदि ने जिलाध्यक्ष का स्वागत कर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें