फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाजार में बंद किए छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
फोटो-28-बाजार का मुख्य दरवाजा पत्थर रखकर ऐसे बंद किया गया। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। छुट्टा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को नंदापुरवा गांव में स्थित हरियाली बाजार में लगभग डेढ़ सौ मवेशियों को बंद कर दिया। मवेशी बंद किए जाने की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से बातचीत कर मवेशियों को बाहर निकलवा दिया। एक मवेशी बीमार मिलने पर उसके उपचार की भी व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

नंदापुरवा व आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशी हैं। यह मवेशी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। क्षेत्र में बावन में ही गोशाला बनी है। शनिवार को ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशी कर गांव में बने हरियाली बाजार के अंदर बंद कर दिए।
इसकी जानकारी राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के रंजीत कुमार मिश्रा, अभिषेक सिंह, मुकेश गुप्ता, रामजी मिश्रा आदि को हुई, तो वह लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से बातचीत कर मवेशियों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

निवर्तमान ग्राम प्रधान शिव करन पाल ने बताया कि आसपास के गांवों के भी मवेशी यहां आ जाते हैं। शिव करन का आरोप है कि दूसरे गांव के लोगों ने मवेशियों को हांककर यहां बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें