फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गोमांस समेत चार लोगों को पकड़ा

Fri, 17 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टिकरा दाउदपुर गांव में गुरुवार को सुबह शौच को जा रहे ग्रामीणों ने एक खलिहान में दो लोगों को गाय काटने के दौरान पकड़ लिया और धुनाई कर दी। पूछताछ में तीन और नाम सामने आए, जिस पर ग्रामीणों ने इनमें दो को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


इसी बीच ग्रामीणों को जानकारी मिली की पुलिस आरोपियों को छोड़ रही है, जिस पर वह लोग संडीला-उन्नाव रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ चरनजीत सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया, तब जाकर जाम खुला। मामला दो समुदायों का होने से गांव में पीएसी तैनात कर दी गई।

कोतवाली क्षेत्र के टिकरा दाउदपुर गांव के लोग तड़के शौच को खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक खलिहान में दो लोगों को गाय काटते हुए देखा, जिस पर उन्होंने जानकारी गांव के लोगों को दी। कुछ ही देर में दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ कर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने अपना नाम बराही निवासी इशहाक व असही निवासी हकीम उर्फ हाकिम बताया। घटना की जानकारी पर कोतवाल डीपी सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को बरामद गोमांस, कुल्हाड़ी व छूरा आदि के साथ कोतवाली ले आए और पूछताछ की।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोग जानवरों को काटते हैं, जबकि गांव के माशूक अली, सलमान और लतीफ निवासी अशराफ टोला उन्हें जानवर पकड़कर सौंपते हैं। पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि ग्रामीणों को पता चला कि पुलिस मामले को निपटाने में लगी है।

इस पर गुस्साएं ग्रामीण संडीला-उन्नाव रोड पर आ गए और सड़क पर जाम लगा नारेबाजी करने लगे। इसकी भनक लगते ही एसडीएम संजीव सिंह व सीओ चरनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव के तीन अन्य आरोपियों के नाम आते ही ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया।

इस दौरान मौका पाकर सलमान फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, घटना से गांव में तनाव को देख एहितयात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि पांचों के खिलाफ गोवंश एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें