फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ग्रामीणों ने दूल्हे व भाइयों पीटा, बिना दुल्हन लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। कनकोहरीपुरवा में शुक्रवार आधीरात के बाद द्वारचार के दौरान शराब के नशे में कुछ लोगों ने दूल्हे और उसके भाइयों को पीट दिया। दूल्हे का भाई मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे शादी टल गई और बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन के पिता वेद प्रकाश ने गांव के चार नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बेटी पारुल की शादी थी और सांडी के जजवासी निवासी दूल्हा शोभित बरात लेकर आया था। जयमाला से पहले कुलदीप, राहुल, विजय, अजय और कुछ अज्ञात लोगों ने दूल्हा शोभित, उसके भाई मनीष और चचेरे भाई विशाल को गाली-गलौज कर पीटा। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। शोभित ने शादी या युवती के परिजन से किसी विवाद से इन्कार किया है। उसने कहा कि इलाज करा लेने के बाद ही वह शादी पर विचार करेगा। भाई का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें