फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क पर पड़ा मिला मजदूर का शव, किडनी फटने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। रफैयतगंज निवासी एक मजदूर का शव शनिवार सुबह कन्नौज बाईपास जाने वाली सड़क पर पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में हादसे की बात सामने आई है। गोविंद (36) नामक मजदूर शुक्रवार रात अपने घर से निकले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के चार निशान और किडनी फटने से मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों ने बताया कि गोविंद अक्सर रात में बाहर जाते थे, इसलिए पहले ज्यादा तलाश नहीं की गई। देर रात तक वापस न आने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई। शनिवार सुबह उनका शव नगर पालिका के पंप हाउस से करीब 300 मीटर दूर मिला। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, हालांकि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें