फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता संदेश रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
धन्नूपुरवा में एनएसएस शिविर में जागरूकता अभियान निकालतीं आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राएं। ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय की एनएसएस टीमों ने बुधवार को धन्नूपुरवा में स्वच्छता संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इसमें ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष के तीसरे दिन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया।
शिविर की शुरुआत एनएसएस गीत और विभिन्न योगासनों जैसे अनुलोम-विलोम, शीतली, भुजंगासन आदि किए गए। बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय की शिक्षाशास्त्र की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. सुमन वर्मा ने नई शिक्षा नीति के बारे छात्राओं को बताया। जागरूकता सत्र के तहत छात्राओं ने गांवों में रैली निकाली।
विज्ञापन

बच्चों को वर्णमाला के शब्दों से परिचय कराया। दूसरे सत्र में ही डॉ. सुमन वर्मा ने किशोरावस्था में संतुलित आहार विषय पर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छात्राओं ने टीकाकरण में सहयोग करवाया। गर्भवती महिलाओं, महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
भोजन के बाद बावन ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में छात्राओं के साथ बदलते मौसम में बीमार पशुओं की देखभाल पर आवश्यक सुझाव दिया। छात्राओं ने गांव का सर्वे किया। समापन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजू ने अतिथियों का धन्यवाद किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी के साथ डॉ. सुमन वर्मा ने सक्रिय सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें