फोटो 14 : नानकगंज ग्रंट में एडीओ पंचायत से डिजिटल लाइब्रेरी के संबंध में जानकारी लेते डीपीआरओ व
हरदोई। गांवों के बच्चों को इस बार गर्मियों के अवकाश पर गांवों में ही डिजिटल लाइब्रेरी उपलब्ध होगी। बच्चे गर्मियों की छुट्टी में समय का सदुपयोग कर पढ़ाई कर सकेंगे। पंचायतीराज विभाग के माध्यम से 217 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई जा रही है। इन लाइब्रेरी में बच्चों के लिए अंग्रेजी, हिंदी माध्यम की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
पंचायतीराज विभाग ने गांवों में भी डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को साकार किया है। बच्चों को गांव में ही हिंदी, अंग्रेजी, साहित्य, इतिहास, भूगोल के साथ ही वर्तमान घटनाओं और प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी मिल सकेगी। पंचायतीराज विभाग ने चयनित 217 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए पंचायत भवन में ही अतिरिक्त कक्ष बनवाए जाने के साथ ही बेहतर सुविधा और सहूलियत से सुसज्जित कराने की कार्ययोजना दी है। करीब 150 से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन भी पंचायत के माध्यम से शुरू करा दिया गया है।
निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी का काम 15 दिन के अंदर पूरा कराने के लिए विभाग ने प्रयास तेज किए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने टड़ियावां की नानकगंज ग्रांट डिजिटल लाइब्रेरी के काम का निरीक्षण किया। सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार से काम की स्थिति की जानकारी ली। एडीओ से कहा कि पंचायत सचिव के माध्यम से काम में तेजी लाई जाए ताकि अगले 15 दिन में डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई शुरू कराई जा सके। बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों की खरीदारी की जा चुकी है।