फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 19 को विराजेंगे विध्नहर्ता-सुखकर्ता श्रीगणेश, पत्रिका का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। वंशीनगर के 12वें श्रीगणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को गजानन सेवा समिति की पत्रिका का विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सहित समिति के पदाधिकारियों ने विमोचन किया।
गजानन सेवा समिति के 12वें श्रीगणेश महोत्सव की व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है। 19 सितंबर को विध्नहर्ता-सुखकर्ता श्रीगणेश वंशीनगर के महोत्सव में विराजेंगे। पत्रिका का विमोचन विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से समिति पदाधिकारियों के साथ किया। विमोचन कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों ने श्रीगणेश प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने 12वें आयोजन के लिए समिति की टीम को शुभकामनाएं दी। विधायक माधवेंद्र सिंह रानू ने कहा कि समिति ऐसे बच्चों को मंच प्रदान करती है, जिनको जल्दी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने को मंच नहीं मिलता। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कहा कि महोत्सव में प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ खास होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि सा रे गा मा पा की विजेता इशिता विश्वकर्मा 20 सितंबर को अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी। पहले दिन शोभायात्रा के साथ श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना होगी। शाम को नृत्य की प्रतियोगिता है। 21 को गायन प्रतियोगिता व मेडिकल कैंप व शाम को कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र का प्रवचन कार्यक्रम है। समिति के सचिव संजीव रस्तोगी, प्रभाकर पाठक, दीपक त्रिवेदी, अनुपम पांडे, ओमप्रकाश मिश्र, राजमोहन पांडे, सुमित अग्रवाल, अविनाश मिश्रा, अनुज महेंद्रा सोनू आदि मौजूद रहे। संचालन अशोक सिंह लालू ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें