फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लखीमपुर खीरी में बस की टक्कर से हरदोई के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहटागोकुल। लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मैगंलगंज क्षेत्र में पेट्राेल पंप के पास बाइक सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई व बहनोई घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां निवासी रिषभ तिवारी (20) रविवार की सुबह अपनी चचेरी बहन के घर ग्राम खेरवा थाना पिसावां जिला सीतापुर गया था। शाम को वह अपने बहनोई आलोक कुमार के साथ बाइक से वापस घर आ रहा था। रास्ते में लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मैंगलगंज क्षेत्र में लड़ैती फिलिंग स्टेशन के पास पीछे से रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आलोक घायल रिषभ को लेकर उसके घर बिजगवां आ रहा था। गांव के निकट रिषभ ने दम तोड़ दिया। रिषभ अपने पिता का एकलौता पुत्र था। उपनिरीक्षक राजकुमार तिवारी ने बताया कि चाचा ऋषि कुमार की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें