फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 42 ग्राम पंचायतों में कार्यों और किए गए भुगतान का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के प्रशिक्षण में प्रधानों और पंचायत सचिवों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 42 ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों और किए गए भुगतान के सत्यापन के आदेश दिए हैं। 39 पंचायत सचिवों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि अभियान के प्रशिक्षण में महिला प्रधानों और पंचायत सचिवों को शामिल होने के आदेश दिए गए थे। प्रशिक्षण में 42 महिला प्रधानों की गैरहाजिरी से ग्राम पंचायत में न रहने की आशंका जताई जा रही है। बताया कि संबंधित सहायक विकास अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि ग्राम पंचायतों में किए गए भुगतान की ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से रिपोर्ट निकालते हुए कराए गए कार्यों का सत्यापन करते हुए रिपोर्ट प्राप्त कराएं।
-
इन पंचायत सचिवों का रोका गया वेतन
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में गैरहाजिरी पर अहिरोरी के विनय वर्मा, बावन की दिव्या सिंह गौर, बेहंदर के रत्नेश, अनिल कुमार सिंह, सुधीर कुमार, अरुण राना, भरावन के संजय कुमार, सतीश गौड़, अमर सिंह, सुशील पाल, रविंद्र कुमार, भरखनी के सोमेंद्र सिंह, बिलग्राम के सतीश, सुभाष, हरियावां की प्रियंका मिश्रा, हरपालपुर के अमन कुशवाहा, केशव शुक्ला, उपेंद्र, कछौना के राजीव, विपिन कुमार, कोथावां के ऐमा, सुजीत, माधौगंज के नीरज, मल्लावां के लक्ष्मी नारायण, प्रवीण कुमार, अंकित पटेल, पिहानी के धीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सांडी के गिरिंद वर्मा, संडीला के सतेंद्र वीर, प्रियंका वर्मा, स्वाती सिंह, विजय कुमार वर्मा, टड़ियावां के कुलदीप श्रीवास्तव, टोडरपुर के अमित पांडेय, लिप्सिका, आकाश पाल और रामबाबू का एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

-
इन ग्राम पंचायतों में कामों और भुगतान का किया जाएगा सत्यापन

डीपीआरओ ने बताया कि गैरहाजिरी से आशंका है कि महिला प्रधान गांव में नहीं रहतीं जिससे गांव में विकास कार्य और भुगतान में गड़बड़ी से इन्कार नहीं किया जा सकता। टोडरपुर की ग्राम पंचायत कुसुमा, लोनी, फत्तेपुर गयंद, बक्शीपुर, टड़ियावां की नन्हें, संडीला की छनोइया, नारेंद्रपुर, नारायणपुर सूंडा, ऐरका, सांडी मंगरौरा, पिहानी की भेठुआ, दहेलिया, मल्लावां की शाहपुर पंवार, ईश्वरपुर साईं, कटिया भिखारीपुर, माधौगंज की शुक्लापुर भगत, दौलतपुर, बढ़ैयाखेड़ा, कोथावां पुरवावाजीराव, श्यामपुर, ऐमा, कछौना की कुकुही, निर्मलपुर, हरपालपुर के अर्जुनपुर, चांदामहमदपुर, दहेलिया, हरियावां की बाबूपुर कचनारी, बिलग्राम की लालपुर कंहारी, हसनापुर मुरौली, भरखनी की लखमापुर, मदनापुर, भरावन की हयातगंज, घेरवा, सिकंदरपुर, बेहंदर की हसनपुर, पिलखनी दमगढ़ा, रसूलपुर ब्रह्मनान, सूखनखेड़ा, बावन की बेहटागोकुल और अहिरारी की महीनकुंड में कराए गए कार्यों और भुगतान का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें