पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को सिपाही भर्ती
के आवेदकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। इस मौके पर आवेदकों की
भारी भीड़ मौजूद रही।
ज्ञात हो कि सिपाही भर्ती के लिए चयनित आवेदकों के
प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक
कार्यालय सत्यापन कराने के लिए आवेदकों की सुबह से ही भारी भीड़ एकत्रित हो
गई। आवेदकों के प्रमाण पत्रों को सत्यापन किया गया। सत्यापन कार्य देर शाम
तक जारी रहा। सत्यापन कार्य आगे भी जारी रहेगा।