पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन के पहले दिन से
सबक लेकर दूसरे दिन मंगलवार को प्रशासनिक और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था
कुछ चुस्त दिखी। बैरियर पर जहां सख्ती से प्रत्याशियों के जुलूस को आगे
नहीं बढ़ने दिया गया, वहीं नामांकन कक्षों में भी बड़े अफसरों ने समय-समय
पर निरीक्षण कर व्यवस्था को पटरी से उतरने नहीं दिया।
उधर, दूसरे दिन जिला
पंचायत सदस्यों के 137 नामांकन कराए गए। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण को
लेकर हरपालपुर, सांडी, माधौगंज, मल्लावां, बिलग्राम के लिए नामांकन
प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई थी। प्रथम दिन की कमियों को जिला प्रशासन
ने दूसरे दिन मंगलवार को सुधारने का प्रयास किया।
नामांकन प्रक्रिया के
दूसरे दिन सुबह से ही बैरीकेडिंग से लेकर अपने-अपने प्वाइंटों पर जहां
सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद दिखी वहीं प्रशासनिक व पुलिस अफसर भी अपने-अपने
दायित्वों का निर्वहन करने को मुस्तैद नजर आए। एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट
न्यायालय में बनाए गए नामांकन कक्ष में सुबह आठ बजे से ही एआरओ व उनकी
टीमों ने कमान संभाल ली थी।
दूसरे दिन हरपालपुर प्रथम से 11, हरपालपुर
द्वितीय से छह, हरपालपुर तृतीय से 11 नामांकन कराए गए, जबकि सांडी प्रथम से
14, द्वितीय से 7 एवं तृतीय से 13 नामांकन कराए गए। माधौगंज प्रथम से
छह, द्वितीय से तीन, तृतीय से चार, एवं चतुर्थ से आठ दावेदारों ने नामांकन
कराकर जिला पंचायत सदस्य की सीट पर दावा सुनिश्चित किया।
मल्लावां प्रथम से
तीन, द्वितीय से पांच, तृतीय से 10 एवं बिलग्राम प्रथम से 12, द्वितीय से
11, तृतीय से आठ एवं चतुर्थ से पांच नामांकन कराए गए। इस तरह दूसरे दिन कुल
137 नामांकन हुए। नामांकन कराने वालों में प्रमुख रूप से सांडी तृतीय से
अर्चना शुक्ला, माधौगंज द्वितीय से अनुपम सिंह पटेल ने भी नामांकन कर सीट
पर दावा किया।
उनके साथ विशाल सिंह आदि मौजूद थे। भाजपा प्रत्याशियों में
मल्लावां प्रथम से शांती देवी, हरपालपुर प्रथम से जय देवी राजपूत, द्वितीय
से मीरा राजपूत, तृतीय से राम सिंह कुशवाहा, सांडी द्वितीय से मायावती,
तृतीय से माधुरी राजपूत, बिलग्राम प्रथम से लाल राठौर।
द्वितीय से
अरविंद कुमार, माधौगंज प्रथम से गंगाराम कुशवाहा, द्वितीय से छोटे लाल,
चतुर्र्थ से गिरिजा देवी, मल्लावां प्रथम से शांती देवी, तृतीय से दिनेश
कुमार ने नामांकन कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, अजीत
सिंह बब्बन आदि मौजूद थे।
बिलग्राम एआरओ उपायुक्त मनरेगा राजेंद्र प्रसाद,
सांडी हरपालपुर एआरओ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पीसी लाल श्रीवास्तव, मल्लावां के
एआरओ सहायक श्रमायुक्त अनुभव वर्मा मौजूद थे। उधर, मल्लावां में माधौगंज
चतुर्थ सीट से प्रत्याशी विशाल जायसवाल ने नगर में रोड शो किया।