फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन के लिए भटक रहे शिक्षा मित्र

Tue, 29 Dec 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में समायोजित शिक्षा मित्रोें के वेतन व एरियर के निकालने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भले ही सामूहिक बिल बनाकर भुगतान करने की व्यवस्था कर दी हो। इसके बावजूद जिले के समायेाजित शिक्षा मित्रोें को सत्यापन की जानकारी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पटल सहायक के न मिलने से शिक्षा मित्र डीआई कार्यालय से बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे है। वहीं संघ ने पटल सहायक सत्यापन के नाम पर पटल सहायक पर आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताते चले कि जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत 4108 शिक्षा मित्र व शिक्षा विभाग की ओर से 202 शिक्षा मित्र तैनात है। शिक्षा मित्रों को दो वर्ष का प्रशिक्षण देकर उनको सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत तैनात 4108 शिक्षा मित्रों में 3863 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जा चुका है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के 202 में 189 शिक्षा मित्र भी शिक्षक के पद पर समायोजित किए जा चुके है। मगर  12 सितंबर को हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सभी शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया के अनुरूप न पाते हुए उनके समायोजन पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट में राहत मिलने के बाद शिक्षा मित्र वेतन जारी करने के प्रयास कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों को वेतन जारी करने का आदेश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने समायोजित शिक्षा मित्रों को आर्थिक उत्पीड़न रोकने के लिए सामूहिक बिल बनाने का वेतन व एरियर जारी करने के निर्देश दिए है।

मगर अभी समायोजित शिक्षा मित्रों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को सत्यापन नहीं हो सका है। सत्यापन की जानकारी के लिए सेामवार केा भारी संख्या में शिक्षा मित्र बीएसए कार्यालय पहुंचे। मगर वहां पर पटल सहायक नहीं मिले। जिस पर उनको डीआई कार्यालय भेजा गया। मगर वह भी वह नजर नहीं है। पटल सहायक के सीट पर न मिलने से शिक्षा मित्र भटकते रहे। पटल सहायक से सही जानकारी न होने से सुबह से देर शाम तक समायोजित शिक्षा मित्र कार्यालय में डटे रहे। वहीें दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष संजीव यादव,आलोक सिंह, जितेंद्र सिंह और अरविंद ने बीएसए को लिखे पत्र में पटल सहायक पर सत्यापन के उपरांत वेतन आदेश निर्गत करने के नाम पर आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने पटल सहायक से पटल हटाने की मांग की है। बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि जिनका सत्यापन आ गया है। उनकी सूची जारी कर वेतन जारी किया जा रहा है। वह मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। वहीं आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने सभी शिक्षा मित्रों से अपील की कि उनकी बीएसए से वार्ता हो गई है। उनके वेतन और एरियर का कार्य चल हैं। इसलिए बीएसए व डीआई कार्यालय में अनावश्यक भीड़ न लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें