फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घंटाघर मार्ग पर रेंगे वाहन, गर्मी में परेशान हुए लोग

Sat, 20 Apr 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। जाम के कारण घंटाघर मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। घंटों जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। नामांकन के कारण सोल्जर बोर्ड चौराहा से प्रेक्षागृह तिराहा मार्ग बंद होने से लोगों को चक्कर काटना पड़ रहा।
विज्ञापन

शहर में सामान्य दिनों ने लोग रोडवेज बस स्टेशन से डाकघर मार्ग से कलक्ट्रेट परिसर पहुंच जाते थे और वहां से अस्पताल आदि पहुंचना भी आसान होता था। इसके अलावा रोडवेज बसों का आवागमन भी सोल्जर बोर्ड चौराहा से प्रेक्षागृह तिराहा से लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के पास से किया जाता था। मगर नामांकन के कारण सोल्जर बोर्ड चौराहा से प्रेक्षागृह तिराहा मार्ग बंद कर दिया गया है।
इसके अलावा डाकघर से कलेक्ट्रेट आने वाला मार्ग भी बंद हैं। इससे अस्पताल व रोडवेज बस स्टेशन जाने के लिए घंटाघर मार्ग का प्रयोग किया जा रहा है। जिस कारण घंटाघर मार्ग पर दो दिन से घंटों जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी घंटाघर मार्ग पर पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। इससे घंटाघर मार्ग की 50 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को 20 से 25 मिनट लग गए। इसके अलावा नुमाइश चौराहा, मुन्ने मियां चौराहा सहित प्रमुख मार्ग जाम रहे। इससे स्कूल वाहन व एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें