बिलग्राम। बिलग्राम-हरदोई रोड पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना के काली मिट्टी गांव निवासी राम किशन का बेटा अनिल (45) बिलग्राम कोतवाली के कस्बा में देशी शराब के ठेेके पर सेल्समैन था। शनिवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से हरदोई-बिलग्राम रोड पर एक ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाकर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में अनिल के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पहुंचे। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों क ो सौंप दिया।