फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 67- सूरज। फाइल फोटाे
विज्ञापन

- बिना हेलमेट बाइक सवार अंतिम संस्कार से लौट रहे थे
-चचेरे भाई घायल, बिलग्राम सड़क पर फर्दापुर के पास घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मामा की अंत्येष्टि में शामिल होकर सगे और चचेरे भाई के साथ आ रहे सफाई कर्मी की बाइक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर बृहस्पतिवार रात हुई घटना में सफाई कर्मी की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

शहर के सिविल लाइंस निवासी सूरज (24) सफाई कर्मी थे। बृहस्पतिवार को उनके मामा नत्थू का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह अपने सगे भाई करन (20) और चचेरे भाई मनोज (35) के साथ मेहंदीघाट गए थे। बृहस्पतिवार देर रात एक ही बाइक से तीनों वापस हरदोई आ रहे थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम सड़क पर फर्दापुर के पास पीछे से आए किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे सूरज को गंभीर चोटें आईं, जबकि मनोज और करन मामूली रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि करन और मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सूरज की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन बिलख पड़े। मृतक के परिवार में पत्नी अंजली और आठ साल की बेटी अमायरा है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें