पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक अमन के परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन में हुए घाटे से परेशान से सब्जी विक्रेता ने शनिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
शहर के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी अमन गुप्ता (25) पुत्र स्व. रमेशचंद्र सब्जी विक्रेता था। शनिवार देर शाम घर में रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक लॉकडाउन और उसके बाद अमन को घाटा हो गया था। लॉकडाउन खुलने के बाद भी वह जैसे-तैसे सब्जी बेचकर भरण पोषण कर रहा था।
परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। वह दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राधानगर चौकी प्रभारी श्यामू कनौजिया ने बताया कि शराब के नशे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।