फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो माह पहले दुर्घटना में घायल सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दो माह पहले मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के भरखनी निवासी कुलदीप (22) दिल्ली में सब्जी का ठेला लगाता था। होली में वह घर आया था। 28 मार्च को बाइक से अपनी ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर गांव गया था। शाम को वापस गांव जा रहा था। सांडी थाना क्षेत्र में सैतियापुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल कुलदीप को पहले जिला अस्पताल फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने फर्रुखाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज कराया। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव चले गए। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में पत्नी पूनम और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें